36 वीं राष्ट्रीय सबजूनियर बालिका हैंडबॉल के लिए छपरा से 18 सदस्यीय बिहार टीम रवाना
⏺️बनियापुर संत जलेश्वर एकेडमी में लगा 22 दिवसीय प्रशिक्षण कैम्पबनियापुर ( सारण ): 36 वीं सबजूनियर बालिका नेशनल हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली 18 सदस्यीय बिहार टीम को सारण के बनियापुर के संत जलेश्वर एकेडमी से उत्तराखंड के लिए रवाना किया गया । टीम को रवाना करने से पूर्व बिहार हैंडबॉल संघ के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा , सारण जिला हैंडबॉल संघ के सचिव संजय कुमार सिंह ने संत जलेश्वर एकेडमी में चल रहे 22 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर के समापन की घोषणा कर खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में सफल होने का मूलमंत्र दिया। श्री शर्मा ने कहा कि बिहार टीम के लिए संत जलेश्वर एकेडमी में लगाया गया आवासीय प्रशिक्षण शिविर का सकारात्मक परिणाम बिहार टीम पदक के होड़ में शामिल होकर अवश्य देगी । इस प्रशिक्षण शिविर से ही खगड़िया में आयोजित प्रथम लम्हे कुमार आमंत्रणअन्तर्राज्यीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली बिहार टीम का चयन किया जाएगा। मौके पर उपस्थित जिला हैंडबॉल के अध्यक्ष कृष्णमोहन सिंह ने बिहार टीम को शुभकामना देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन एवं पदक के साथ वापसी पर विद्यालय परिसर में ही सम्मानित करने की बात कही ।
बिहार टीम को संत जलेश्वर एकेडमी के प्रबंधक शिविर प्रभारी विनीत कुमार ने सारण हैंडबॉल के मुख्य संरक्षक सह चेयरमैन बिहार हैंडबॉल विधान पार्षद इंजीनियर सच्चिदानन्द राय के शुभकामना संदेश के साथ से खेल पोशाक दिया।मौके पर सारण जिला हैंडबॉल के चेयरमैन डॉ हरेन्द्र सिंह , संरक्षक डॉ विद्याभूषण श्रीवास्तव , उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह , संत जलेश्वर एकेडमी के संरक्षक राजकिशोर राय, प्रबंधक विनीत कुमार ,रामबीरेश राय सतीश कुमार सिंह उर्फ मुन्ना जी ,जीतेश तिवारी, हरेराम झा , मनीष श्रीवास्तव ,हरिकिशोर सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।
शिविर प्रभारी सह जिला सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि 22 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में बिहार से 25 बालिका शामिल हुई । बेहतर प्रदर्शन एवं मेडिकल फिटनेश के बाद प्रशिक्षक संजीव एवं अभिषेक के देखरेख में 16 खिलाड़ियों का चयन उत्तराखंड के रुद्रपुर में 1 से 6 अक्टूबर तक आयोजित 36 वी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। टीम में सारण से तीन खिलाड़ी शामिल है । टीम मैनेजर सारण के अभिषेक कुमार सिंह , टीम कोच पटना के संजीव कुमार जबकि टीम कप्तान प्रियंका भारती है । बिहार टीम में एकलव्य सिवान से नीतू , गायत्री , मधु , प्रिया, अंजली , दीपिका , सारण से मुस्कान , रिया , निशा , सीवान से निक्की , सिंधु, पटना से प्रियंका , सपना, दरभंगा से मृणालिनी, बक्सर से श्रुति तथा नवादा से सुरुचि शामिल है।