
मांझी(सारण)। दाउदपुर थाना पुलिस ने दाउदपुर चट्टी के समीप वाहन चेकिंग के दौरान
चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी, एसआई उमेश पांडेय, एएसआई अशोक कुमार व जवान प्रमोद कुमार, शिवपूजन प्रसाद आदि के साथ दाउदपुर चट्टी पर सघन वाहन जांच अभियान में लगे थे। इसी क्रम में काले रंग की हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक पर सवार युवक पुलिस को देख कर भागने लगा। जब उसका पीछा कर पकड़ा गया और कागजात की मांग की गई तो प्रस्तुत नही किया। जब नाम पता पूछा गया तो बहाने बनाने लगा। जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह एकमा थाना क्षेत्र के हरपुर गांव निवासी स्व. रामेश्वर सिंह का पुत्र अंकु कुमार सिंह बताया। उसके पास से झोले में रखा बीआर 04 के/ 7641 अंकित नम्बर प्लेट भी पुलिस ने बरामद किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि चोरी की बाइक जप्त होने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया गया।




Recent Comments