पटना के डाकबंगला रामनवमी शोभायात्रा में गिरिराज गए तो आए नीतीश ..
होने लगी चर्चा ..
#रिपोर्ट – सन्नी भगत

पटना : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। खबर पटना से हैं वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य मे महत्वपूर्ण भी है।

रामनवमी की धूम के बीच पटना के डाकबंगला चौराहे पर चल रहे कार्यक्रम में बिहार में सत्ता पक्ष के नेताओं के बीच की तल्खी की बानगी भी दिखी।
दरअसल पटना के डाकबंगला चौराहे पर रामनवमी कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार को शामिल होना था।

मंच पर बीजेपी के कई नेता मौजूद है।
उनमें केन्द्रीय मंत्री और फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह भी शामिल थे।
गिरिराज सिंह जब तक मंच पर मौजूद रहे नीतीश कुमार कार्यक्रम में शामिल होने नहीं पहुंचे
लेकिन जैसे ही गिरिराज गये थोड़ी ही देर बाद सीएम नीतीश कुमार का काफिला वहां पहुंच गया।
नीतीश कुमार के इस कदम की चर्चा वहां के माहौल में शुरू भी हो गयी।
लोग तरह-तरह के कयास लगाते दिखे। इससे पहले सीएम नीतीश कुमार ने मंगलवार को इशारों ही इशारों में बीजेपी पर निशाना साधा था।
नीतीश कुमार ने पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित युवा सम्मलेन में दरभंगा और भागलपुर घटना की चर्चा करते हुए साफ-साफ़ कहा था कि वे सांप्रदायिक माहौल खराब करने और समाज को बांटने वालों के साथ कभी नहीं खड़े रहेंगे।
वैसे लोगों के खिलाफ उनकी सरकार कार्रवाई जरूर करेगी।
नीतीश कुमार यहीं नहीं रुके उन्होंने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और अश्विनी चौबे के द्वारा किये गए विवादित बयान पर भी इशारों ही इशारों में कहा कि कुछ लोगों का स्वाभाव ही ऐसा होता है।
इससे वे बाज नहीं आते हैं।
लेकिन, हमारी सरकार ने न कभी ऐसे नेताओं को वकालत की है और न करेंगे।




Recent Comments