जीविका कैडर की मांग पूरी होने तक सभी कैडर रहेंगे हड़ताल पर

एकमा (सारण)। बिहार प्रदेश जीविका कैडर संघ द्वारा एकमा प्रखंड के परसा गढ़ के बाबा प्रसादीनाथ के मठिया में आहूत किया गया। हड़ताल के दौरान सभी कैडर मास्क लगाकर सोसल डिस्टेंसिग पालन किया। समस्त बिहार में जीविका में जमीनी स्तर पर कार्यरत जीविका कैडर और जीविका दीदियों ने जीविका के कामकाज को ठप कर इससे दूसरे दिन भी सफल बनाया।
कैडर का का कहना है कि प्रतिदिन अलग अलग जगहों पर हड़ताल जारी रखेंगे जब तक हमारी मांग पूरी न हो जाय। संघ के जिला संयोजक नवीन कुमार गोस्वामी ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा कि जीविका प्रबंधन की ऐसे मनमानी से कोरोना वायरस का खतरा कई गुना अधिक बढ़ जाता है। वहीं जीविका परियोजना का कार्य कोई आवश्य सेवा के तहत नहींं आता है। जिसका होना जरूरी है। जीविका के तीन दर्जन से अधिक लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैंं। वहींं.कई लोग होम क्वारीनटीन में है। जबकि कुछ लोगो की स्थिति चिंता जनक होने पर अस्पताल में भर्ती है। जिला संघ के अध्यक्ष रीमा कुमारी ने कहा कि कैडरों के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की तरह पच्चास लाख की बीमा राशि सुरक्षा के साधन और दस सूत्री मांग सरकार पूरा नही करती है तब तक हड़ताल जारी रहेगा।
हड़ताल में जिला महासचिव साफ्यूलला अंसारी, कोषाध्यक्ष उदित राज, पूजा कुमारी, बेबी शर्मा, आरती शर्मा, धर्मशीला देवी, रीना देवी, उषा देवी, ऋतु देवी, किरण देवी सहित अन्य जीविका दीदी उपस्थित थी।




Recent Comments