आसिफा के न्याय के लिए मढ़ौरा के नगरवाशियों ने निकला कैंडिल मार्च

मढ़ौरा (सारण)
देश में अबोध बच्चियों की सुरक्षा और जम्मू की आसिफा के न्याय के लिए नगरवाशियों ने कैंडिल मार्च निकाल का अपना विरोध प्रदर्शन किया I कैंडिल मार्च के दौरान नगरवशियों ने विरोध में नारे भी लगाये और ऐसी कृत्य को अंजाम देने वाले दोषी को फांसी की सजा देने की मांग की I


नगरवाशियों ने कहा कि आज देश में बचपन सुरक्षित नहीं है, समाज में कुछ भेरिए मौजूद है, ऐसे कृत्य के लिए कड़ी सजा का प्रावधान जरुरी है ताकी उनके साथ साथ ऐसी विचारधारा के लोगों को सबक मिल सके I सबने एक स्वर में स्वीकार किया कि समाज में शामिल ऐसे लोगों को बख्सा नहीं जा सकता I आज हम सभी मजबूत विरोध के साथ सामने नहीं आये तो ऐसी घटनाएं बढ़ जायेगी और ऐसी सोच रखने वाले लोगों का मनोबल भी बढेगा I जरुरत है पुरे जमात को अपने विरोध के साथ सामने आने का ताकी हमसभी एक स्वच्छ समाज और स्वच्छ भारत का निर्माण कर सके I इसके पूर्व सभी लोगों ने दिवंगत माशुम आसिफा के तैल्य चित्र पर लोगों ने फूल माला अर्पित कर स्रधांजलि भेट की बाद में मौन रख कर उसकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया I

कैंडल मार्च में नगर के उप मुख्य पार्षद विपिन सिंह,व्यावसायी संघ के विष्णु गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता अश्वनी प्रसाद यादव,पार्षद अमरजीत प्रसाद,युवराज भास्कर, इंदु सिंह,कल्याणी सिंह,सम्भु महतों, बिल्लू सिंह, अनिल प्रताप,संजय ठाकुर,मिंकी सिंह सहित अन्य लोग शामिल थे I
साभार- संजीव कुमार दैनिक भास्कर