पांच दिवसीय सर्वदेव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ मे मूर्तियों को नगर भ्रमण उपरांत किया सर्वदेव प्राण प्रतिष्ठा

बनियापुर(सारण) : पैगम्बरपुर रामजानकी मंदिर में आयोजित पाँच दिवसीय सर्वदेव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के अंतिम दिन गुरुवार को मूर्तियों को नगर भ्रमण कराने के साथ-साथ सर्वदेव प्राण प्रतिष्ठा किया गया।नगर भ्रमण के दौरान भव्य एवं विशाल जुलुस निकाली गई।जिसमे रिमझीम बारिस के बावजूद भी हजारो की संख्या में श्रद्धालु भक्त शामिल रहे।पैगम्बरपुर,कन्हौली मनोहर, चेतन छपरा,नरायण टोला,पोखरापर सहित आस पास के कई अन्य गांवो में मूर्तियों को नगर भ्रमण कराया गया।इस दौरान अष्टधातु की मूर्तियों को काफी आकर्षक ढंग से सजाया गया था।जिसकी एक झलक पाने को श्रद्धालु बेकरार दिखे। कई गांवों के महिला-पुरुष श्रद्धालु भक्तो ने जुलूस में भाग लेकर भगवान के दरबार में अपनी हाजरी लगाई।यज्ञाचार्य पं सुधाकर उपाध्याय और यज्ञ संरक्षक श्री-श्री 108 श्री दामोदर जी महाराज की देख-रेख में बैदिक मंत्रोच्चार के बिच प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न हुआ।इस दौरान भक्तो द्वारा जय श्रीराम के जयकारे से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।जुलुस में शामिल अलग-अलग परिधान में शामिल श्रद्धालु भक्त एवं बैंड-बाजे आकर्षण के केंद्र रहे।नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालु भक्तो को किसी प्रकार की परेशानी न हो को ध्यान में रख स्थानीय दुकानदारो एवं पूजा समिति के सदस्यों के सहयोग से साफ-सफाई की माकूल व्यवस्था की गई थी।वही प्रशासनिक स्तर पर भी विधि-व्यवस्था कायम रखने को लेकर स्थानीय पुलिस बल मुस्तैदी से जुटे रहे।इधर प्राणप्रतिष्ठा के दौरान हवन-पूजन और मंत्रोच्चार से यज्ञ स्थल सहित आसपास का क्षेत्र पूरे दिन भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में मंदिर समिति के अध्यक्ष कृष्ण मुरारी प्रसाद,सचिव नवलकिशोर कुशवाहा,उपाध्यक्ष श्रीनिवास प्रसाद, स्थानीय सरपंच मुन्ना साहू,शिक्षक मंजेलाल कुशवाहा ,विजय पांडेय,उमेश्वर प्रसाद,जितेंद्र सिंह सहित सभी सदस्यों का सक्रिय योगदान रहा।
यज्ञ समिति के सदस्यों ने 1-5 जुलाई तक शांतिपूर्ण माहौल में मंदिर परिसर में चलने वाले महायज्ञ के सफलता के लिये श्रद्धालु भक्तो को धन्यवाद दिया।
मालूम हो कि गत पांच मार्च की रात्रि में पैगम्बरपुर रामजानकी मंदिर से श्रीराम,जानकी और लक्ष्मण जी की अष्टधातु की तीन मूर्तियो की चोरी हो गई थी।जिसके बाद आक्रोशित लोग मूर्ति बरामदगी को लेकर एनएच पर उतर आधा दर्जन से ज्यादा जगहों पर आगजनी और सड़क जाम कर धरने पर बैठ गये थे।चोरी की घटना के लगभग दो माह बाद गत 4 मई को पुलिस के अथक प्रयास के बाद मूर्ति की बरामदगी हो सकी।जिसके बाद से लोगो मे ख़ुशी का माहौल कायम था।जिसको लेकर मंदिर परिसर में सर्वदेव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का आयोजन किया गया था।