खेलकूद समारोह का समापन, खिलाड़ी हुए पुरस्कृत

✍️परवेज अख्तर/सिवान;
सिवान : स्थानीय महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर में चल रहे राष्ट्रीय खेलकूद समारोह का समापन शनिवार को हो गया। मुख्य अतिथि विद्या भारती बिहार क्षेत्र के क्षेत्रीय सचिव दिलीप कुमार झा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा आप सभी अपने विद्यालय से एवं प्रांत से विजयी होकर इस राष्ट्रीय खेलकूद समारोह तक पहुंचे हैं,यह आपके कड़ी मेहनत का परिणाम है। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।ज्ञात हो कि यह प्रतियोगिता 24 सितंबर से शुरू थी। इसमें 56 टीमें भाग ली थीं जिसमें छह टीम एसजीएफआइ प्रतियोगिता में भाग लेंगी।