सीवान। बीते लगभग 5 वर्षों से हुसैनगंज प्रखंड के महुवल गांव के वार्ड नंबर 12 में नाली निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों का गुस्सा फूट उठा और ग्रामीणों ने समाहरणालय परिसर में जमकर प्रदर्शन किया.ग्रामीणों का आरोप है कि बीते 5 वर्षों से वार्ड नंबर 12 में मंजर अली के घर से लेकर ज्ञासुद्दीन चूड़ीहार के धर तक और रोड के दूसरी तरफ मोहम्मद जाकिर हुसैन के घर से लेकर नौशाद अंसारी के घर तक दोनों तरफ नाला निर्माण के लिए ग्रामीणों ने स्थानीय मुखिया ,विधायक, और वार्ड पार्षद ,प्रखंड कार्यालय तथा जिला कार्यालय में आवेदन दिया था. लेकिन आवेदन देने के बावजूद भी नाला निर्माण नहीं होने पर जिला अधिकारी को भी इसकी शिकायत की थी. लेकिन उसके बावजूद भी नाले का निर्माण नहीं कराया गया जिसको लेकर हमेशा आसपास के लोगों में तू-तू मैं मैं गाली गलौज और मारपीट होती रहती है. यही नहीं जलजमाव के कारण कई लोगों दुर्घटना ग्रस्त हो गए हैं और एक की मौत भी हो गई है. वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि प्रत्येक बस्ती में नाला निर्माण का कार्य हो चुका है.यही एक ऐसा बस्ती है जहां नाला निर्माण का कार्य नहीं हुआ है. नाला नहीं होने के कारण जनता में आपसी मतभेद जैसे गाली गलौज मारपीट होती रहती है. आए दिन जलजमाव के कारण बीमारी का प्रकोप ग्रामीणों को झेलना पड़ता है.इस संबंध में पंचायत सचिव का कहना हैं कि जिला अधिकारी के बिना आदेश के कोई कार्यवाही नहीं करेंगे. तथा स्थानीय मुखिया का कहना है कि पंचायत फंड में पैसा नहीं मिलने के कारण नाला निर्माण कार्य नहीं कराया जा सका और स्थानीय विधायक द्वारा यह कहा जा रहा है कि यह कार्य हमारे अंतर्गत नहीं है जबकि सात निश्चय योजना के अंतर्गत भी इस कार्य को संपन्न कराया जा सकता है.इस तरह के जनप्रतिनिधियों की झूठी अश्वासन ग्रामीण जनता सहन कर रही है.ग्रामीणों का यह भी कहना है कि इस कार्य को जल्द से जल्द नहीं कराया गया तो शासन प्रशासन के प्रति जो वर्षों से भरोसा है वह टूट जाएगा. प्रदर्शनकारियों में अरशद अली ,कलाम अहमद ,कैलाश शाह ,सुनील कुमार शर्मा ,शाहिद अली, शकील सिद्धकी, उपेंद्र कुमार, रिजवान सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे.
About The Author
Related Posts




Recent Post
- रानी लक्ष्मी बाई स्पोर्ट्स एकेडमी की पिंकी बनी बिहार जूनियर महिला फुटबॉल टीम की कप्तान
- बिहार के नीरज ने रचा इतिहास: अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसेट्स से 2.6 करोड़ की स्कॉलरशिप पर शुरू की PhD
- डाक बंगला रोड पर आधा टूटा पेड़ दे रहा हादसे को न्योता
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दरियापुर में होंगे विशेष कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां
- हरदिया चंवर को बचाने के लिए किसानों ने बनाई संघर्ष समिति, राजनाथ राय बने अध्यक्ष
- सारण: शवयात्रा के दौरान लापता हुए 18 वर्षीय युवक का शव 15 दिन बाद पोखर से बरामद
- सनातन सम्मान की हुंकार से गूंजा बक्सर, हिंदू राष्ट्र के संकल्प के साथ नेतृत्व पर भी उठा सवाल
- बिजली की शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, लाखों की क्षति
- दुबवलिया-फुटानी बाजार सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी
- छपरा में अजय सिंह और पूर्व सांसद कविता सिंह का स्वागत
- मैरवा में 30 दिवसीय महिला रग्बी फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ, नि:शुल्क सीख रही हैं बेटियां
- मैरवा में 30 दिवसीय महिला रग्बी फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ, नि:शुल्क सीख रही हैं बेटियां
- सबडरमल इम्प्लांट रिमूवल पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन
- सड़क दुर्घटना में बाइकसवार मां पुत्र घायल,महिला की हालत गंभीर
- छपरा में लगी वर्ष 2026 की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत, करोड़ों के मामलों का हुआ निष्पादन
- महाराजगंज में रेल सुविधाओं का होगा विस्तार: सांसद ने महाप्रबंधक के समक्ष रखीं 21 प्रमुख मांगें, छपरा-मोतिहारी नई लाइन की भी उठी मांग
- सारण: जेपी सेनानी बलिराम गिरी के 105 वर्षीय पिता प्रहलाद गिरि का निधन, ग्रामीणों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- प्राकृतिक खेती अपनाने से कम होगी रासायनिक खाद पर निर्भरता
- मढ़ौरा अनुमंडल को मिला पहला आईएएस एसडीओ: सैयद आदिल मोहसिन के पदभार ग्रहण पर प्रबुद्धजनों ने किया स्वागत
- मढ़ौरा में पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद का शहादत दिवस
- छपरा में दर्दनाक हादसा: कुत्ते को बचाने के चक्कर में ट्रक के नीचे कुचला गया बाइक सवार, मौके पर मौत; 3 घंटे तक जाम रहा NH-19
- सतजोड़ा बाजार में भरभराकर गिरा पीपल का पेड़, ठेला चालक की मौत
- जेपी यूनिवर्सिटी में छात्रों का फूटा गुस्सा: मार्कशीट-रिजल्ट की गड़बड़ियों और कड़े नियमों के खिलाफ तेज हुआ आंदोलन
- पानापुर के युवक की चेन्नई में संदिग्ध परिस्थिति में मौत,सूचना के बाद परिजनों में कोहराम
- सारण: ग्रामीण क्षेत्रों में परिवार नियोजन का संदेश घर-घर पहुंचाएंगी एएनएम और आशा कार्यकर्ता
Recent Comments