
पेंशनर सह वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन की बैठक आयोजित हुई
मशरक से रोहित कश्यप की रिपोर्ट
मशरक प्रखंड पेंशनर सह वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के कार्यकारिणी समिति की एक बैठक बुधवार को हुई। मशरक के पूर्व विधायक डाॅ0 हरेन्द्र किशोर सिंह के आवास पर हुई बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष व पूर्व प्राचार्य रामजीवन सिंह जीवन ने की। बैठक में सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर निर्णय लिया गया कि आगामी 30अप्रैल को आयोजित होने वाले पेंशनर सह वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के वार्षिकोत्सव को धुमधाम के साथ समारोह पूर्वक मनाया जायेगा। वार्षिकोत्सव समारोह को सफल बनाने हेतू तीन कोषांग का गठन किया गया। तथा इसमें सारण, सिवान तथा गोपालगंज जिले के ज्यादा से ज्यादा लोगों को आमंत्रित कर कार्यक्रम में सामिल कराने का निर्णय लिया गया। सचिव रविन्द्रनाथ सिंह “रवि” के सचिव प्रतिवेदन की मंजुरी दी गयी। तथा कार्यक्रम की दिशा दशा तय की गई। बैठक में तय कार्यक्रम के अनुसार वार्षिकोत्सव तीन सत्रों में चलेगा। दूसरे सत्र में दुरदर्शन के कलाकारों के साथ ही क्ई नामी कलाकार की गीत संगीत की प्रस्तुति होगी। वही तिसरे सत्र में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसमें प्रदेश स्तर की कई नामी कवि सिरकत करेंगे। बैठक में संगठन के अध्यक्ष रामजीवन सिंह जीवन के अलावे पूर्व विधायक डाॅ0 हरेन्द्र किशोर सिंह, सचिव रविन्द्रनाथ सिंह “रवि”, युपी बलिया पोलटेकनिक कालेज के पूर्व प्राचार्य हीरालाल अमृत पुत्र, मदन प्रसाद, शंकर दयाल पाण्डेय, इन्दुबाला सहाय मुख्य रूप से उपस्थित थे।




Recent Comments