सारण :रामनवमी के मौके पर महावीरी झंडा जुलूस निकालने का लिया गया निर्णय 

दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण 
अमनौर /सारण 
प्रखंड के परशुरामपुर में इसबार रामनवमी के मौके पर महावीरी झंडा का आयोजन किया जाएगा. इसकी तैयारी को लेकर स्थानीय नवयुवक संघ समिति  के सदस्यों व स्थानीय ग्रामीणों ने एक बैठक किया. जिसमें परशुरामपुर गांव में 4 अप्रैल को 24 घंटे का अष्टयाम व रामचरित मानस पाठ  तथा 5 अप्रैल रामनवमी के अवसर पर  महावीर झंडा लेकर जुलूस में लोगों से बढचढकर हिस्सा लेने की बात कही गई. उक्त मौके पर समिति के अध्यक्ष डा0 सुरेश प्रसाद सिंह ने बताया कि  महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से  परशुरामपुर से चलकर बसतपुर होते हुए अमनौर मुख्यालय पहुंचेगी. जिसका समापन पशुरामपुर स्थित  रामजानकी मंदिर में किया जाएगा. बैठक में समिति के सचिव राजेश्वर प्रसाद सिंह ,  पैक्स अध्यक्ष अजीत सिंह , सुनील कुमार सिंह, उमेश सिंह  , ललन सिंह व बालेश्वर सिंह आदि लोग शामिल थे.