पानापुर (सारण) : थाना क्षेत्र के पानापुर बाजार पर गुरुवार की रात आर्केष्ट्रा में फरमाइशी गीत को लेकर हुए विवाद में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मारपीट में जख्मी तुर्की पानापुर निवासी शैलेंद्र प्रसाद गुप्ता उर्फ गोलू के 19 वर्षीय पुत्र विपुल कुमार का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में हुआ। उसके बाद चिकित्सक ने बेहतर उपचार के लिए छपरा रेफर कर दिया।