पश्चिम चम्पारण ब्यूरो रिपोर्ट:-

विश्व स्वास्थ्य संगठन के वैश्विक पहल पर प्रत्येक वर्ष 17 सितंबर को मनाए जाने वाले *”विश्व रोगी सुरक्षा दिवस”* के अवसर पर *लायंस क्लब बेतिया* एवं स्थानीय बसवरिया स्थित नारायणी सुपर स्पेशलिटी ऑर्थोपेडिक क्लिनिक के संयुक्त सौजन्य से क्लीनिक के परिसर में *”रोगी सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम सह निशुल्क बीएमडी हड्डी जांच शिविर”* का आयोजन किया गया।
       कार्यक्रम को संबोधित करते हुए *अस्पताल के संचालक सह प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ उमेश कुमार* ने कहां कि मरीज की सुरक्षा प्रत्येक चिकित्सक की पहली प्राथमिकता होती है। आधुनिक युग के युवाओं में भी हड्डी का घनत्व में कमी पाई जा रही है। पौष्टिक संतुलित आहार की कमी से यह युवा दिन प्रतिदिन बुजुर्ग हो रहे हैं। हड्डी की सुरक्षा के साथ-साथ शरीर के महत्वपूर्ण अंगों की भी सुरक्षा जरूरी है। बिना चिकित्सकीय परामर्श के दर्द निवारक दवा लेना घातक हो सकता है। स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम से समाज में गंभीर बीमारी का बचाव संभव हो पाता है।
     वहीं *लायंस क्लब बेतिया के अध्यक्ष नंदन कुमार वर्मा* ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से समाज में जागरूकता फैलती है जिससे गंभीर बीमारी से होने वाले नुकसान को भी कम किया जा सकता है। वही *वरिष्ठ लायन सदस्य जमील बरामकी* ने लायन डॉ उमेश कुमार के कार्यों की भूरि – भूरि प्रशंसा की एवं उनके द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता शिविर को प्रेरणादायक बताया।
        *इस मौके पर* लायंस क्लब के पूर्व जिलापाल डॉ अमिताभ चौधरी, सचिव प्रदीप कुमार गुप्ता, डेंटल सर्जन लायन डॉ रश्मि कुमारी,लायन प्रमोद कुमार, लायन प्रतीक शिकारिया, अभिषेक बरनवाल समेत कई लायन सदस्य मौजूद रहे।
      इस मौके पर 47 मरीजों एवं उनके अभिभावकों की निशुल्क बीएमडी हड्डी जांच की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते डाॅ उमेश कुमार