एक गंभीर रूप से जख्मी,खतरें से बाहर
मुंगेर से दैनिक खोज खबर के लिये पीयुष कु0 प्रियदर्शी की रिपोर्ट-
तारापुर – देवधर मुख्य मार्ग में बिहमा गांव के समीप हीरो होण्डा मोटरसाईकिल एवं बुलेट मोटर साईकिल की आमने सामने की टक्कर में दो लोगो के धायल हो जाने का मामला प्रकाश में आया हैं।
जानकारी के अनुसार तेज गति से आ रही दोनो वाहन अपने आप का संतुलन नही बना सके और सामने की टक्कर हो गयी जिसमें बेलहर थाना क्षेत्र के प्रीतम कुमार पाठक एवं तारापुर थाना क्षेत्र के नीतिश कुमार एवं नीतेश कुमार जख्मी हो गये।ग्रामीणो के सहयोग से जब तक धायल को लोग अस्पताल ले जाने का प्रयास कर रहे थे तब तक पुलिस के पदाधिकारी ने आकर धायल को अनुमंडलीय अस्पताल लाया जहां दोको प्राथमिक उपचार के बाद उसे मुक्त किया गया जबकि प्रीतम कुमार पाठक जिनकी स्थिति गंभीर था वे ईलाजरत हैं . चिकित्सक संजय कुमार ग्रीन ने बताया कि धायल की स्थिति चिंता जनक हैं लेकिन खतरे से बाहर हैं .वही पुलिस ने दोनो मोटरसाईकिल को अपने कब्जे में कर लिया हैं .




Recent Comments