छात्र को मारपीट कर किया घायल
लकड़ी नबीगंज (सिवान) : ओपी क्षेत्र के मदापुर निवासी महेश साह के पुत्र जितेश कुमार को कुछ शरारती तत्वों ने मारपीट कर घायल कर दिया।
बताया जाता है कि जितेश कुमार एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने गया था। तभी तीन-चार बाइक पर सवार कुछ शरारती तत्वों ने आकर उसे लोहे का रॉड एवं हॉकी स्टिक से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीच बचाव करने कोचिंग के संचालक शर्मा उर्फ ज्ञान को भी मारपीट कर घायल कर दिया। घाय का इलाज नबीगंज अस्पताल में चल रहा है।
—–