इसुआपुर(सारण) -प्रखण्ड के श्यामकौड़िया देवी मंदिर परिसर में 24 घण्टे का अखण्ड अष्टयाम का श्रीगणेश मंगलवार को सुबह हुआ ।समाज कल्याण हेतु इस अष्टयाम का आयोजन ग्रामीणों के सहयोग से शुरू हुआ ।बिद्वान पंडित रणधीर उपाध्याय तथा अरबिंद कुमार उपाध्याय के मंत्रोचारण से सारा बाताबरण भक्तिमय हो गया ।यज्ञ का संकल्प यजमान अमरेंद्र कुमार सिंह तथा उनकी धर्म पत्नी रुचि सिंह ने लिया ।इसके पूर्ब 251 कन्याओं, महिलाओं ने गंगा जल हेतु हाथों में यज्ञ का कलश लेकर एक जुलूस के रूप में यज्ञ स्थल से 5 किलोमीटर दूर गोबिंदा पुर स्थित डबरा नदी गये ।जहां से गंगाजल लेकर यज्ञ स्थल पहुंचे ।इस अवशर पर जदयू के प्रदेश सचिव शैलेन्द्र प्रताप सिंह भाजपा नेत्री तथा जिला परिषद सदस्या प्रियंका सिंह भाजपा नेता धीरज सिंह यज्ञ स्थल पर मौजूद थे ।वही हाथी घोड़े डीजे से लैस जुलूस का नेतृत्व ग्रामीण चन्द्रमोहन सिंह,सतीष श्रीवास्तव, गुरुचरण सिंह, अशोक सिंह, टुनटुन सिंह, पवन सिंह, रामबाबू सिंह, संजय सिंह, रामनरेश सिंह, नन्दन सिंह, विवेक सिंह, सतेन्द्र श्रीवास्तव,डब्बू सिंह, मोहन सिंह, बीरेंद्र सिंह आदि ने किया ।