
दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट और बम के धमाके से गूँज उठा चनचौरा तथा डिब्बी बाजार
रसूलपुर/एकमा(सारण)-)। छपरा-सीवान के सीमा क्षेत्र पर स्थित रसूलपुर थाना क्षेत्र के चनचौरा से सटे दारौन्दा के डिब्बी बाजार पर शनिवार की दोपहर अपराधियों ने सोनी ज्वेलर्स आभूषण दुकान से पाँच लाख रूपये से भी अधिक के आभूषण लूट लिए।घटना दोपहर 1:30 बजे की है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि तीन बाईक पर सवार छ: की संख्या में अपराधी अचानक चनचौरा गांव निवासी शिवकुमार साह उर्फ मिठु सोनी की डिब्बी बाजार स्थित सोनी ज्वेलर्स प्रतिष्ठान पर पहुँचे और ताडड़तोड़ बम ब्लास्ट करने लगे तथा फायरिंग कर स्थानीय लोगों को दहशत में डाल दिया,स्थानीय लोग जबतक मामले को समझ पाते अपराधियों ने गोलियों की तड़तड़ाहट और बम के धमाकों के बीच पाँच लाख से भी अधिक कीमत के ज्वेलरी लूट लिया।प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो इस दौरान अपराधियों ने एक दर्जन बम ब्लास्ट और डेढ़ दर्जन से भी अधिक फायरिंग कर लूट की घटना को अंजाम दिया,स्थानीय लोगों ने लुटेरों का हो हल्ला कर जमकर बिरोध भी किया पर बम तथा गोलियों के धमाके से सहमें लोग अपराधियों का सामना नहीं कर पाए और अपराधी
आराम से पांडेयपुर के रास्ते फरार हो गये वहीं स्थानीय लोग दहशत में मूकदर्शक बने रहे।मौके पर पहुँचे महाराजगंज के एसडीपीओ व दारौन्दा थाना पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया।घटना के बाद चनचौरा समेत डिब्बी बाजार के ब्यवसायीयों में दहशत है तो वहीं आमलोग भी दिनदहाड़े लूट की घटना को लेकर चिंतित हैं।




Recent Comments