एकमा : कपड़े के दुकान में लगी आग, कीमती कपड़े जले
एकमा थाना क्षेत्र के परसागढ़ बाजार में एक कपड़े के दुकान में आग लग गयी। आग लगने के कारण हजारों रुपये के मूल्य के कीमती कपड़े जल जाने का अनुमान है।

इस मामले में मिली जानकारी के अनुसाए शनिवार को परसागढ़ के त्रिभुवन रस्तोगी के कपड़े के दुकान में आग लग गयी जिससे कीमती कपड़े जल गए।

दुकान से निकल रहे धुँए और आग की लपटों को देखकर स्थानीय लोगो ने ततपरता दिखाई व आग पर काबू पाया। स्थानीय लोग की ततपरता से ही बड़ा हादसा टल गया। वही बाजार में आग लगने की सूचना पर एकमा पुलिस भी मौके पर पहुँची थी लेकिन तब तक आग पर काबू पाया जा चुका था।




Recent Comments