पश्चिम चम्पारण ब्यूरो प्रमुख दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
गोपालपुर थाना की पुलिस दुखीछापर में विवाहिता की हत्या कर लाश जलाने के मामले में ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।इसकी गिरफ्तारी बेतिया बस स्टैण्ड से की गई।थानाध्यक्ष युसूफ अंसारी ने बताया कि काण्ड संख्या- 54/2017 के प्राथमिकी अभियुक्त दुखीछापर निवासी रघूनाथ दास को बेतिया से गिरफ्तार किया गया।यह कही बाहर भागने के फिराक में बस पकड़ने गया था।इस सनसनीखेज घटना में इसके पहले मृतका सरीता देवी की ननद प्रभावती देवी व सौतन सोनम देवी को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है।अभी प्राथमिकी अभियुक्तों में मृतका के पति हरेन्द्र दास,भैसुर नरेन्द्र दास , महेन्द्र दास सहित सास सरस्वती देवी पुलिस पकड़ से बाहर है।इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई जारी है।बताते चलें कि छः मई को अभियुक्तों ने विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या कर दिया था।फिर साक्ष्य मिटाने को लेकर डेरूआ नदी के किनारे लाश को जला रहे थे।इसी बीच मृतका के पिता शिकारपुर थाना के अच्छेलाल दास समेत अन्य मैके के भाई भतीजे सूचना पर पहुँच कर अधजले लाश को बरामद कर लिए थे।वही आरोपी मौका देख लाश छोड़ भाग निकले थे।पुलिस मृतका के पिता के ब्यान पर काण्ड संख्या- 54/2017 दर्ज किया था।उसके बाद से हत्यारोपियो की तलाश जारी थी।




Recent Comments