
मांझी। मांझी विधान सभा क्षेत्र के बरवां सहित कई गांवों में जन-सम्पर्क करने के बाद भावी प्रत्याशी विजय प्रताप सिंह “चुन्नू” ने बताया कि लोगों का अपार समर्थन व आशीर्वाद मिल रहा है। जनता को पार्टी व टिकट के बल पर जितने वाले प्रतिनिधियों से अभी तक केवल धोखा हीं धोखा मिला है। जनता एक ऐसा प्रतिनिधि चाहती है जो उनके सुख-दुख में हमेशा खड़ा हो। जनता हिसाब चाहती है। उन्होंने कहा कि मैं उम्मीदों पर खड़ा उतर कर जनता का सपना पूरा करना चाहता हूँ। क्षेत्र भ्रमण के क्रम में राजेश्वर सिंह, रंजीत सिंह, जय गोविंद सिंह, आदित्य सिंह, छोटू सिंह, दिलीप सिंह, सन्नी सिंह, बिट्टू सिंह, रूपेश सिंह, दिलीप प्रसाद, असलम अंसारी, जैनुद्दीन अंसारी, द्वारिका राम, दिनेश सिंह, दशरथ सिंह, सुभाष पंडित, सुशील पंडित, अभिषेक प्रताप आदि थे।




Recent Comments