इसुआपुर:कोरोना संकट तथा लक डाउन को देखते हुए यह झंडा मेला स्थगित किया गया है ।सोमवार को थाना परिषर में मेला कमिटी की सदस्यों तथा बुद्धिजीवीयों की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें सर्ब सम्मति से मेले के आयोजन को इस बर्ष नही मनाने का निर्णय लिया गया .बताते चले कि प्रत्येक बर्ष भादो अमावस्या को इसुआपुर में महाबीरी झंडे का आयोजन किया जाता है .इस मेले में प्रखण्ड के लगभग दो दर्जन गांवों से महाबीरी अखाड़ा आता है जिसमे लाखों श्रद्धालु उपस्थित होते है .मेले की सुरक्षा के लिये जिले से विशेष सुरक्षा बल मंगाया जाता है .सारी रात सांस्कृतिक कार्यक्रम होता है .जिसका इंतजार प्रखण्ड के लोगों के साथ साथ जिले के लोगो को भी रहता है .बैठक में थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास,भाजपा अध्यक्ष शारदानंद सोनी,जदयू अध्यक्ष छविनाथ सिंह, बद्रीनारायण सिंह, राजेन्द्र सिंह, अमरनाथ प्रसाद,मुखिया राजकिशोर सिंह, पैक्स अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह कुशवाहा, बीडीसी मुकेश चौरसिया, बिजय राय,श्याम प्रसाद,जलेश्वर राय सहित दर्जनों बुद्धिजीवी उपस्थित थे .