आग लगने से हज़ारो की संपत्ति राख 
मनेजर गुप्ता की रिपोर्ट 
———
गोरियाकोठी(सीवान)
प्रखंड के जामो थाना के मझवलिया में सोमबार को रात्रि आग लगने से समसुल मिया की झोपडी और उस में राखी हज़ारो की संपत्ति जलकर खाख हो गई। सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार आग गैस सलेंडर लिक होने के दौरान लगी थी आग इतनी भयंकर लगी थी गैस सलेंडर के चिथड़े दूर दूर तक जाकर गिरा।स्थानीय लोगो ने किसी तरह आग पर काबू पा लिया।लोगो ने बताया झोपडी के बगल में ही कई एकड़ गेंहू की फसल लगी थी गनीमत आच्छा था की आग गेंहू की फसल में नहीं लगा नहीं तो किसानो को बहुत भरी क्षति होती।फिलहाल पीड़ित परिवार खुले आसमान तले आ गए है।अभी तक उनको कोई सरकारी सहायता नहीं मिला। पीड़ित परिवार आर्थिक रूप से बहुत गरीब है ।