समस्तीपुर :राशन कार्ड बनवाने के लिये आरटीपीएस काउंटर पर खड़ी महिला के चार माह की बच्ची की हुई मौत
न्यूज़ इनपुट- केशव बाबू
उजियारपुर

उजियारपुर
प्रखंड के RTPS काउंटर पर सुबह के सात बजे से राशन कार्ड बनाने के लिए लाईन मे खड़ी महिला के चार माह की बच्ची की मौत हो गयी । घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि सुबह से लाईन मे खड़ी महिला भीड़ भार से लोगो से परेशान थी। उसमें भी उसके चार माह कि बच्ची गोद में थी । लेकिन बेचारी अपने और बच्ची को ठंड से परेशान बारी कि इंतजार कर रही थी । तबतक अचानक बच्ची कि तबियत बिगड़ी महशूश की । देखते ही देखते बच्ची की मौत हो गयी । इस सम्बन्ध में पूछने पर वही बी डी ओ संजीव कुमार ने बताया कि अनुमानतः बच्ची की मौत ठंड से हुई हो ।भीड़ को देखते हुये कल से दो कांउन्टर कि व्यवस्था किया जायेगी । वही लोहागीर पंचायत के पपंस रामभरोशन ने कहा अगर महिला और पुरुष का काउंटर अलग-अलग रहता तो लोग कम परेशान होते । शायद दुखद घटना नहीं होती । लेकिन यहा के आला अधिकारी का मनमानी के वजह से लोग परेशान है । गरीब महिला के साथ घटी दुखद घटना के दोषी यहा के पदाधिकारी है । उनकी लाहपारवाही साफ साफ दिखता है । वैसे भी जब कोई घटना घटती है । तब जाकर अधिकारी लोगो का आंख खुलती है । प्रखंड मे इतनी बड़ी घटना होने के बाबजूद एक भी प्रशासनिक व्यवस्था प्रखंड मे नही थी। फोन पर सुचना देने के बाद पुलिस अपने दल बल के साथ पहुँच कर अंतपरिक्षण के लिए समस्तीपुर भेजा गया। मौके पर प्रखंड प्रमुख रिंकी कुमारी,महिसारी मुखिया रामदयाल दास,चैता उतरी मुखिया मुकेश पाण्डे ,महिशारी पपंस प्रमोद राय सहित मौके पर मौजूद थे ।




Recent Comments