
सारण/अमनौर।बैंक कर्मी की अनदेखी व लापरवाही के कारण ससमय समग्र शिक्षा अभियान व विकास की राशि विभाग को वापस नहीं हो सका. शिक्षक कई दिनों से अपहर सेंट्रल बैंक का चक्कर लगा रहे है,बैंक कर्मी कभी कुछ तो कभी इंटरनेट की गड़बरी की बात कह टाल दे रहे थे. जिससे अमनौर व परसा प्रखण्ड के आक्रोशित शिक्षकों ने मंगलवार को सेंट्रल बैंक,अपहर के सामने शाखा प्रबंधक के खिलाफ प्रदर्शन किया . शिक्षक अनिल कुमार सिंह, बबलु कुमार सिंह , शिवजी राय , कृष्णा रजक , निर्मल कुमार, सुशील पाठक, आमानत अंसारी आदि ने शाखा प्रवंधक व बैंक कर्मियों पर कार्य में उदासीनता वरतने का आरोप लगाया.उन लोगों ने कहा विभाग के कार्य को तरजीह नहीं दे रहे है . कई दिनों से दौड़ लगाने के बाद भी कार्य नहीं हो पा रहे है .इधर विभाग की तुगलकी फरमान से हम सभी शिक्षक परेशान है .इन्होंने बताया कि विभाग ने समग्र शिक्षा व विकास सहित मध्यान भोजन से संबंधित राशि 30 जून तक विभाग वापस कर देने का अल्टिमेटम दिया था . ऐसे में बैक की उदासीन के कारण हमलोगों का राशि वापस नही हो रही है . शिक्षकों ने विभाग के वरीय अधिकारी से पहल करने की मांग की है.इधर शाखा प्रवंधक राजेश कुमार ने इस मामले में शिक्षकों के आरोप को बेबुनियाद बताया .कहा वैंक नेट का प्रोब्लम कार्य बाधित हो जा रहा है.




Recent Comments