पानापुर (सारण)शुक्रवार को थानाक्षेत्र के रामपुररूद्र में सर्पदंश से विनोद सहनी के तेरह वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी।मिली जानकारी के अनुसार प्रतिभा कुमारी जलावन लेने गई थी तभी सांप ने काट लिया।ईलाज के लिए परिजन स्थानीय डाक्टरों तथा झारफूक करने वालों के पास ले गए, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।आखिरकार बच्ची की मौत हो गयी ।बच्ची के मौत परिवारवालों का रो रो कर बुरा हाल हुआ है ।