सेमिनार : होंडा बाइक के तकनीक व खूबियां बताई गयीं

✍️परवेज अख्तर/सिवान;
सिवान: शहर के छपरा रोड स्थित होंडा मोटरसाइकिल के अधिकृत शोरूम देव होंडा में शनिवार को जिला के बाइक मैकेनिकों के लिए सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर दीपक कुमार ने बाइक मैकेनिकों को होंडा बाइक के तकनीक व खूबियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर कंपनी की ओर से ग्राहकों के लिए शुरू किए गए होंडा आनंदोत्सव स्कीम के शुभारंभ की घोषणा करते हुए दीपक ने बताया कि यह स्कीम विश्वकर्मा पूजा से लेकर दीपावली तक चलेगा।इसमें बाइक खरीदने वाले ग्राहकों को निश्चित उपहार है,
लक्की ग्राहकों स्मार्ट टीबी से लेकर फ्रीज, मोबाइल आदि जीतने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि होंडा के बाइक पर 95 प्रतिशत तक फाइनांस की सुविधा दी जा रही है। इस मौके पर कपंनी ओर से शोरूम के प्रोपराइटर अजय कुमार सिंह ने मैकेनिकों को उपहार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर होंडा के नए लिमिटेड एडिशन एक्टिवा 5जी एवं सीबी साईन की लांचिंग मैकेनिकों के द्वारा कराया गया। इस मौके पर बीएच होंडा गोरेयाकोठी के
प्रोपराइटर मनीष मधुकर, शोरूम के प्रबंधक सुजीत कुमार, नीरज कुमार, आदित्य सहित सभी कर्मचारी एवं काफी संख्या में मैकेनिक मौजूद थे।