आँगनबाड़ी केन्द्रों पर हुआ टीएचआर वितरण

पानापुर (सारण)शुक्रवार को बाल विकास परियोजना पानापुर अन्तर्गत सभी आँगनबाड़ी केन्द्रों पर टीएचआर का वितरण किया गया ।पर्यवेक्षिका रूबी कुमारी ने भोरहाॅ के आँगनबाड़ी केंद्र संख्या-88,89,90 तथाा कोन्ध पंंचायत के भी कई केन्द्रों का निरीक्षण किया ।तथा अपनी उपस्थित में लाभूको के बीच टीएचआर का वितरण करवाया।बता दे कि आँगनबाड़ी केन्द्रों पर प्रत्येक माह गर्भवती, प्रसूति तथा कुपोषित बच्चों को टीएचआर के रूप में चावल,दाल तथा सोयाबीन दिया जाता है ।ताकि गरीब परिवार के सदस्यों को पोषकतत्वयुक्त भोजन प्राप्त हो सके।