उच्च विद्यालय कोंध भगवानपुर का बीडीओ ने किया निरीक्षण

पानापुर (सारण) शुक्रवार को बीडीओ मोहम्मद सज्जाद ने उच्च विद्यालय कोंध भगवानपुर का निरीक्षण किया। लोकसभा चुनाव में आने वाले सुरक्षा कर्मियों की सुविधा के लिए ठहराव स्थल बनाया गया है। बीडीओ ने ठहराव स्थल पर पानी की सुविधा, शौचालय के हालात का जायजा लिया। बीडीओ मोहम्मद सज्जाद ने बताया कि सुरक्षा बलों के रहने के लिए पांच जगहों का चयन किया गया है। उन्हीं का आज निरीक्षण किया गया।




Recent Comments