छपरा। पिछले वर्षों में बाढ़ की विभीषिका इस क्षेत्र ने देखी है जिससे काफी क्षति हुई थी वह समस्या दोबारा न हो इसका निवारण काफी जरूरी था,जिसके लिए मैं प्रयासरत था लेकिन अब मेरा प्रयास सफल हो गया है.उक्त बातें कहीं छपरा विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने.मौका था मुकरेरा सोंधी नदी से नहर बांध तक पुल एवं पथ निर्माण के शिलान्यास कार्यक्रम का.विधायक ने कहा कि इस मुद्दे को मैंने सदन में भी उठाया था काम करने का जो मैंने बीड़ा उठाया था वह आज पूरा होते हुए देखकर काफी खुशी हुई.ग्रामीण लोगों को इससे भविष्य में काफी लाभ मिलने वाला है यूं कहें कि बहुत बड़ी समस्या यहां से दूर होने वाली है सतत विकास का एजेंडा मेरा ऐसे ही जारी रहेगा.मैं धन्यवाद देता हूं माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी का उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी जी का ग्रामीण विकास मंत्री शैलेश कुमार जी,सारण के लोकप्रिय सांसद राजीव प्रताप रूडी जी का जिन्होंने गांववासियों के इस दिक्कत को समझा और मेरी मांग को अविलंब पूरा किया. केंद्र और राज्य सरकार विकास के कार्यों में लगातार प्रयासरत रहती है जिसका सीधे लाभ आमजन को मिलता है.इस दौरान राजेश फैशन,पूर्व भाजपा प्रवक्ता धर्मेंद्र सिंह चौहान, रिविलगंज प्रखंड प्रमुख राहुल राज,अभिनव सिंह, गामा सिंह समेत स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे.