
इसुआपुर। प्रखंड में फिर कोरोना के पांच पॉजिटिव केस मिले हैं। जिसमें सढ़वारा गांव के मरीज कोअधिक संक्रमित होने की वजह से सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया है। वहीं आतानगर गांव में मिली पॉजिटिव बच्ची के घरवालों की भी जांच कराई जा रही है। जिसका भाई दिल्ली से घर आया है। चहपुरा गांव का एक व्यक्ति का भी टेस्ट पॉजिटिव आया है। जबकि चांदपुरा गांव के दो व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं। ये दोनों छपरा शहर में आयोजित एक रिंग शिरोमणि में शामिल हुए थे। उस आयोजन में मध्य प्रदेश से एक व्यक्ति भी शामिल होने आया था। जो वहीं से वापस मध्यप्रदेश लौट गया। जिससे आशंका जताई जा रही है कि उक्त व्यक्ति संक्रमित होगा। जिसके संपर्क में आने से चांदपुरा के ये दोनों व्यक्ति भी संक्रमित हो गए हैं। इन चारों संक्रमित मरीजों को चिकित्सीय देखरेख में होम आइसोलेशन में रखा गया है। वहीं उनके घर के आसपास के एरिया को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। मालूम हो कि तीन-चार दिन पूर्व नवादा गांव के चार तथा कोरोना जांच के पूर्व उनका इलाज कर रहे गंगोई गांव के एक ग्रामीण चिकित्सक का रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया था। जो होम आइसोलेशन में हैं। विगत एक सप्ताह के अंदर कोरोनावायरस के दस मामले मिलने से एक बार फिर इसुआपुर प्रखंड के लोगों में दहशत व्याप्त हो गया है।




Recent Comments