दरौली से यूपी में गई बरात में युवक की संधिग्द परिस्थिति मे मौत
#परवेज अख्तर/सिवान;
दरौली : थाना क्षेत्र के पिपराहिया गांव से गत मंगलवार को यूपी मे गई बरात में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो जाने का मामला प्रकाश मे आया है। मृतक मीरगंज थानाक्षेत्र के हसुआ गांव निवासी विनोद शर्मा का पुत्र धर्मेंद्र शर्मा बताया जाता है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को पिपराहियां गांव निवासी के अनिल शर्मा के भाई अजय शर्मा की बरात यूपी के बनकटा थानाक्षेत्र के छेरही निवासी राधेश्याम शर्मा के यहांं गई थी। उसी बरात में दुल्हा अजय शर्मा के बुआ का लड़का धर्मेंद शर्मा भी गया हुआ था। बुधवार की सुबह लगभग पांच बजे विदाई कर सभी बाराती गांव वापस आ गए।




Recent Comments