अवतार नगर मे मारपीट कर किया जख्मी
डोरीगंज
अवतार नगर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गाँव मे मारपीट का मामला प्रकाश मे आया है ।
इस संबंध मे भगवानपुर गाँव निवासी राधाकृष्ण प्रसाद ने अवतार नगर थाने मे एक प्राथमिकी दर्ज करायी है जिसमे उन्होंने आरोप लगाया है कि गाँव के ही अशोक राय , मुकेश राय , मनीष राय एवं संतोष राय मेरे घर पर चढ़कर लाठी डंडे से मारपीट कर जख्मी कर दिया ।
थानाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाई की जा रही है ।