डोरीगंज मे बालु लदी एक ट्रक जप्त , चालक गिरफ्तार
डोरीगंज
“”””””””””
बुधवार की दोपहर डोरीगंज के महुआ घाट पर स्थानीय पुलिस के द्वारा हुई छापेमारी के दौरान बालू लदी एक ट्रक समेत मौके से पुलिस ने चालक व खलासी दोनो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार चालक व खलासी यूपी के निवासी है जिनमे यूपी के सिद्धार्थ नगर जिले के पटेलनगर निवासी चालक दीपक दूबे तथा यूपी देवरिया जिले के शुकुल पिपरा गाँव निवासी खलासी अमित कनौजिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया
थानाध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद ने बताया कि इस मामले मे ट्रक मालिक के विरूद्ध भी प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है ।