मढौरा(सारण)। गौरा ओपी के जवईनिया चंवर में शनिवार की दोपहर सड़क दुर्घटना में एक बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।जिसमे एक की मौत बताई जा रही है। मृतक युवक की पहचान गड़खा थाना क्षेत्र के बभनईया निवासी स्व रामाज्ञा राय के 30 वर्षीय पुत्र राजेश राय के रूप में हुई जबकि दूसरा जख्मी उसी के पड़ोसी उमेश शर्मा का 26 वर्षीय पुत्र सूरज शर्मा है। दोनों युवक इसुआपुर से नगरा की तरफ जा रहे थे। तभी किसी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई।
गौरा ओपी पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम एव जख्मी को इलाज हेतु भेज दिया। वही उनकी बाइक ओपी में लाई गई है।