डोरीगंज-:
“”””””””””””
अवतार नगर थाना क्षेत्र के दो अलग अलग जगहों से पुलिस ने 117 लीटर देशी शराब जब्त किया है साथ ही मौके से एक धंधेबाज को भी गिरफ्तार किया है ।
थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार ने बताया कि गुप्त सुचना पर की गयी छापेमारी मे मौजमपुर एन एच 19 के पास से बाइक पर ले जा रहे 100 लीटर देशी शराब जब्त किया है जबकी मौके से धंधेबाज बाइक छोड़ फरार हो गया ।
वही दुसरी ओर थाना क्षेत्र के संठा नदी के पास से की गयी छापेमारी मे 17 लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज स्थानीय निवासी कृष्णा चौधरी को गिरफ्तार किया गया है ।
देशी शराब एवं बाइक को जब्त कर गिरफ्तार धंधेबाज को जेल भेज दिया गया ।




Recent Comments