अवतार नगर मे नीलगाय शिकार मामले मे वन विभाग ने दर्ज करायी प्राथमिकी
डोरीगंज(सारण)::
“””””””””””
अवतार नगर थाना क्षेत्र के नराँव गाँव मे नीलगाय का शिकार करने के मामले मे वन विभाग ने गिरफ्तार चारों आरोपियों के खिलाफ स्थानीय थाने मे प्राथमिकी दर्ज करायी है ।
थानाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि नीलगाय शिकार मामले मे गिरफ्तार चारों आरोपी मशान घाट , डोरीगंज निवासी मो कलामुद्दीन कुरैशी , शंकर रोड दिघवारा निवासी मो मुश्ताक कुरैशी , नराँव टोला अवतारनगर निवासी मो मंजुर मियाँ एवं फुलबाबु उर्फ टिंकु के खिलाफ वन विभाग के छपरा प्रक्षेप के पदाधिकारी अजीत सिंह द्वारा वन प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है ।
गिरफ्तार चारो आरोपियों को जेल भेज दिया गया ।
ज्ञात हो कि शनिवार को नराँव टोला गाँव मे नीलगाय का शिकार करने के मामले को लेकर दो पक्षों मे तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी जिसके बाद त्वरित कार्यवाई करते हुए स्थानीय लोगों की निशानदेही पर छापेमारी कर नराँव टोला गाँव से इन चारों लोगों को गिरफ्तार कर लिया था साथ ही मौके से पुलिस ने नीलगाय की पुँछ को बरामद किया था ।