——————————-

✍दैनिक खोज खबर के लिए विपेंद्र कुमार की रेपोर्ट

——————————-

पचरुखी/सीवान : बिहार जदयू सेवादल के प्रदेशकार्यकारी सदस्य राजेश कुमार ने महराजगंज विधानसभा क्षेत्र के विभिन गांवो का भ्रमण किया गया। भ्रमण के उपरांत कौरिया पंचायत के खैरवा मुसहर टोली नामक गांव को विशेष स्वास्थ्य शिविर के लिए चुना गया है।

जदयू सेवा दल के 51 सदस्यीय प्रदेशकार्यकारी सदस्य श्री कुमार ने बताया इस महादलित टोला के लोगों में उक्त शिविर से स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी आएगी।साथ ही गरीबों को सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनओं के बारे में जानकारी भी दी जायेगी।गरीब व पिछड़े लोग जानकारी के आभाव में   ठीक ढंग से अपना ईलाज नहीं करा पाते।

स्वास्थ्य शिविर लगाने की तिथि जल्द ही लोगों की बता दी जायेगी।