अवतार नगर मे पाँच लीटर देशी शराब के साथ विक्रेता गिरफ्तार
डोरीगंज-(सारण):
“””””””””””
अवतार नगर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गाँव से पुलिस ने पाँच लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। धंधेबाज गुड्डू चौधरी बताया जाता हैं।
थानाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि गुप्त सुचना पर एएसआई शंकर दास के नेतृत्व मे प्रतापपुर गाँव मे छापेमारी की गयी जिसमे देशी शराब का धंधेबाज पाँच लीटर देशी शराब के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया गया है ।
धंधेबाज पुलिस को देख कर गैलन मे रखे पाँच लीटर देशी शराब लेकर भागने का प्रयास कर रहा था जिस पुलिस ने खदेड़ कर रंगे हाथों देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है । जिसे जेल भेज दिया गया ।