डेढ़ सौ धान का बोझा जलकर राख
गड़खा (सारण):गड़खा थाना क्षेत्र के बरबकपुर धरनीटोला गांव में आग लगने के कारण 150 बोझा धान जलकर राख हो गई। पीड़ित मनोज राम और रामलायक राम के धान के बोझा रखें थे, आग लग गई।आग लगने के कारण पता नही चल सका है।सूचना मिलने पर वार्ड सदस्य रामवचन साह, पूर्व जिला पार्षद मुखलाल महतो और पूर्व प्रमुख संजय राम घटना स्थल पर पहुँच मुआयना की।