
छपरा। सारण जिले के गरखा प्रखंड अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय नरांव में अवकाश प्राप्त शिक्षक रामनरायण सिंह का भव्य स्वागत एवं विदाई कार्यक्रम किया गया।
सम्मान सह विदाई समारोह में पूर्व में अवकाश प्राप्त दर्जनों शिक्षकों को विद्यालय परिवार ने आमंत्रित कर उन्हें भी सम्मानित किया गया तथा उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रमोद सिंह ने कहा कि श्री सिंह पूरी इमानदारी एवं लगन के साथ पठन पाठन में रुचि के साथ पढ़ाने का कार्य करते थे।उनके अवकाश प्राप्त होने से विद्यालय एवं समाज को काफ़ी क्षति हुई है।
विद्यालय के शिक्षक नेता संतोष कुमार सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि रामनरायण सर का विद्यालय एवं समाज के प्रति योगदान का उल्लेख किया तथा शिक्षक संघर्ष में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेकर दुसरो को भी प्रोत्साहित करते थें। शिक्षक निरंजन सिंह ने उनकी खुबियों के साथ व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला तथा उन्होंने कहा कि सर शिक्षक के साथ बच्चों के चहेते बने हुए हैं।
उपस्थित दर्जनों शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम की तारिफ करते हुए अपने सम्बोधन में श्री सिंह के किए गए कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की तथा अपने स्तर से उपहार भी प्रदान किया।
पूर्व के अवकाश प्राप्त शिक्षकों में रमन सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, विरेंद्र प्रसाद, बृजराज प्रसाद उमाशंकर चौधरी के साथ ,भीषम सिंह हरेंद्र प्रसाद ,राजेश कुमार तिवारी, प्रमोद सिंह, हरेंद्र राय, अब्दुल सलाम, अजय कुमार, रविशंकर प्रसाद, अरविंद कुमार, मनिंदर सिंह, तारकेश्वर प्रसाद, हरेंद्र राय, धर्मेंद्र सिंह, अनिल द्विवेदी, अनिल दुबे,विजय कुमार, राजेश कुमार सिंह,सरिता कुमारी,माया कुमारी मुख्य रूप से सामिल हुए।




Recent Comments