आइसा के छात्र-युवाओ ने NRC और CAB का विरोध का लिया निर्णय
पानापुर(सारण)रविवार थानाक्षेत्र के बेतौरा गांव में छात्र युवाओ की बैठक हुई ।बैठक की अध्यक्षता आइसा छात्र नेता अनुज कुमार दास ने की ।बैठक को संबोधित करते हुए अनुज कुमार दास ने कहा भारतीय संविधान किसी भी धर्म ,जाति ,नस्लों के आधार पर भेद -भाव करने की इजाजत नहीं देता। जबकि संविधान की शपथ लेकर भाजपा धर्म के आधार पर CAB लगाकर संविधान के मूल आत्मा के साथ खिलवाड़ किया है। जिसे देश के छात्र नवजवान बर्दास्त नहीं करेंगे ।उन्होंने सरकार से इस कानून को अविलंब वापस लेने की अपील की ।युवा नेता हरेराम यादव ने कहा असम में NRC के चलते पिछले पांच साल से लोग परेशान चल रहे हैं ।उन्होंने कहा कि महंगाई ,बेरोजगारी ,देश की अर्थव्यवस्था बिल्कुल चौपठ हो चुकी है। देश के लोगो का ध्यान भटकाने के लिए लगातार नए- नए जुमले फेके जा रहे हैं। सभा को संबोधित करने वाले में ,सुनील कुमार पासवान ,परवेज आलम ,रितेश कुमार साह ,राजेश कुमार चौहान ,अमरजीत राम ,रितेश यादव सहित दर्जनों छात्र युवा नेता शामिल थे।




Recent Comments