सारण :जयंती पर याद किये गए बाबा साहेब
* अम्बेदकर नगर फरीदनपुर में आयोजित हुआ कार्यक्रम
* विधायक ने बाबा साहेब के नाम पर भवन बनाने का किया घोषणा
तरैया से मनोज कुमार की रिपोर्ट 
             प्रखंड के अम्बेदकर नगर फरीदनपुर मठिया बाजार पर रविवार को बाबा साहेब भीमराव अम्बेदकर की जयंती मनाई गई.कार्यक्रम का उद्घाटन तरैया विधायक मुद्रिका प्रसाद राय ने बाबा साहेब के तैलचित्र पर माला पहना व पुष्प अर्पित कर किया.  उपस्थित अन्य लोगों ने भी तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किया. आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विधायक श्री राय ने विश्व बंधुत्व व मानवता के प्रतीक बाबा साहेब के जीवनी, उनके द्वारा दिये गए तीन मंत्र शिक्षत बनो, संगठित हो व संघर्ष करो पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला. साथ हीं उक्त अम्बेदकर नगर में बाबा साहेब के नाम पर अपने ऐच्छिक कोष से भवन बनाने की घोषणा किया. लोगो ने ताली बजाकर घोषणा का स्वागत किया. कार्यक्रम को कृष्ण कुमार राम, शिव प्रसाद राम, अरविन्द कुमार राम, सुदीश कुमार, सरपंच उमेश सिंह, मनोज सिंह आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त किया. अध्यक्षता व मंच संचालन चंदेश्वर राम ने किया.