मझौलिया-पश्चिम चम्पारण:– बिजली की आँख मिचोली से उपभोक्ता परेशान
दैनिक खोज खबर संवाददाता मझौलिया से नेयाज आलम शाई की रिपोर्ट:- मझौलिया प्रखण्ड के लाल सरैया में एक ओर जहां इस तपती गर्मी से लोगो को काफी परेशानी हो रही है वही दूसरी ओर बिजली की आंख मिचौली ने ग्रामवासियों का जीना मुहाल कर दिया है। आधी रात होते ही चुपके से बिजली काट दी जाती है। ऐसे में लोगों का रात करवटें बदल कर बिताना पड़ रहा है यहां बताते चले के इस क्षेत्र की विधुत आपूर्ति माधोपुर ग्रीड से सप्लाई की जाती है। लेकिन बिजली विभाग बिजली की समस्या से निजात दिलाने में गम्भीर नही है। बिजली नही रहने के कारण लोगों को इस उमस भरे मौसम में मुसीबतो का सामना करना पड़ रहा है।