ड्रग विभाग की कार्रवाई, 50 लाख रुपए की नकली दवाएं बरामद
आज़ाद नेब ब्यूरो चीफ़ राजस्थान
जयपुर 3 जून। ड्रग विभाग की ओर से जयपुर के रेल नगर में एक दवाओं का गोदाम पकड़ा है, जहां से 50 लाख रुपए की नकली दवाएं बरामद की गई हैं। ड्रक विभाग ने नकली दवाओं को लेकर प्रदेशभर में छापे की कार्रवाई की है। पकड़ी गई दवाएं एंटीबॉयोटिक हैं, लेकिन विशेषज्ञों की माने तो चिकित्सक कितनी ही मात्र में ये दवाएं मरीज को दें, किन्तु इनका कुछ असर नहीं होगा।
शुक्रवार शाम को विभाग की ओर से की गई यह कार्रवाई पूरी रात चली। बताया जा रहा है कि यहां से इन दवाओं को सप्लाई प्रदेश के कई जिलों से सहित हरियाणा, कर्नाटक, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड सहित अन्य कई राज्यों में होती थी। जयपुर में पकड़ा गया गोदाम कमला एंटरप्राइजेज का है। इसके मालिक विनोद कुमार से पूछताछ की जा रही है। बताया गया है कि मालिक के पास दवा बेचने का लाइसेंस है, लेकिन स्टॉक का लाईसेंस नहीं है।
अब विभाग इस बात की जांच में जुटा है कि यहां से किस तरीके से नकली दवाएं बेची जाती थी और कहा इन दवाओं को बनाया जाता था। फिलहाल दवाएं उत्तराखंड में बनाए जाने की बात सामने आई है, फिर भी विभाग गहनता से जांच कर रहा है। वहां के ड्रग विभाग से भी जानकारी हांसिल की जा रही है।




Recent Comments