ईरान के पूर्व लोकप्रिय राष्ट्रपति अहमदी नेजाद, एक बार फिर राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार

खबरें देश विदेश ः अब्दुल मुत्तलिब रज़ा
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद आगामी राष्ट्रपति चुनाव में एक बार फिर उम्मीदवार होंगे।
बुधवार को अहमदी नेजाद ने तेहरान में 12वें राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन किया।
अहमदी नेजाद 2005 से दो बार लगातार ईरान के राष्ट्रपति चुने गए और उन्होंने अपने शासनकाल में देश और विदेश में व्यापक लोकप्रियता हासिल की।
हालांकि इससे पहले ईरान के पूर्व राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हमीद बक़ाई के समर्थन का एलान किया था।

जब अहमदी नेजाद नामांकन के लिए चुनाव आयोग के दफ़्तर पहुंचे तो बक़ाई उनके साथ थे।

ग़ौरतलब है कि ईरान में 12वें राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांक प्रक्रिय मंगलवार से शुरू हो गई, जो 5 दिनों तक जारी रहेगी।

अहमदी नेजाद अमरीका के ख़िलाफ़ जैसे को तैसा वाली नीति के लिए मशहूर रहे और उन्होंने अपने शासनकाल में 20 प्रतिशत तक यूरेनियम संवर्धन जैसे कुछ साहसिक फ़ैसले लिए।