सड़क दुर्घटना मेंं अखबार विक्रेता घायल
#रिपोर्ट-अज़हर करीम/इसुआपुर:
इसुआपुर (सारण) । इसुआपुर के अखबार विक्रेता आतानगर गांव निवासी अमलेश कुमार सिंह सड़क दुर्घटना में बुरी तरह जख्मी हो गए हैं । गंभीर स्थिति में उन्हें पीएमसीएच पटना के इमरजेन्सी वार्ड में भर्ती कराया गया है । घटना सोमवार की शाम की है । जब वे रोजमर्रा की तरह अखबार के बकाए रूपए की वसूली करने इसुआपुर बाजार गए थे । इसी बीच एक अंजान मोटरसाइकिल चालक ने उन्हें ठोकर मार दी ।जिससे अखबार बिक्रेता के सर में गंभीर चोटें लगी हैं । इसुआपुर में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया गया । जहां उनकी स्थिति चिन्ताजनक बनी हुई है ।




Recent Comments