अमनौर के पूर्व जदयू विधायक मंटू सिंह के दाल फैक्ट्री को नक्सलियों ने जलाया

ロघटना में लगभग 10 करोड़ की सम्पति नष्ट होने की है अनुमान

ロसारण डीआईजी ने किया घटना की जांच

परसा-अमनौर के जदयू के पूर्व बिधायक कृष्ण कुमार उर्फ़ मंटू सिंह का मसूर दाल फैक्ट्री को रविवार की रात्री में नक्सलियों ने रात्री प्रहरी को बंधक बना आग के हवाले कर दिया।और जाते वक्त नक्सलियों ने मालिक पर लेवी नही पहुँचाने का आरोप लगाते हुए अंजाम भुगते की बात कहा।और कर्मी से लाल सलाम जिंदाबाद की नारे लगवाया।घटना परसा थाना स्तिथ मिर्जापुर पूर्व विधायक के आवास के समीप स्थापित फैक्ट्री की है।घटना की खबर मिलते ही पूर्व विधायक मंटू सिंह मिर्जापुर पहुँचे।और घटना की जनकारी थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह को दिया।जिसपर पहल करते हुए थानाध्यक्ष मौके पर पहुँच।मकेर और भेल्दी अग्नि शमन दल को बुलाया गया।घंटो देर तक मस्कत करने पर आग पर काबू पाया गया।घटना के सम्बन्ध में थाना क्षेत्र के फतेहपुर सिकटी गाँव निवासी रात्री प्रहरी विजय सिंह ने बताया कि रविवार की मध्य रात्री में दर्जनों की संख्या में आये नक्सलियों ने फैक्ट्री के चहर दिवारी पार कर मुख्य द्वार पर पहुँच अपने को परसा थाना प्रभारी बता कर गेट खोलने को कहा।लेकिन गेट नही खोलने पर द्वार में जाली के माध्यम बंदूक की नाल दिखाकर गोली मारने की धमकी दिया।जिससे मुझे द्वार खोंलनी पड़ी।द्वार खोलते ही नक्सलियों ने बंधक बना मुँह को कपड़ा से बाँध दिया।और फैक्ट्री से बाहर निकाल कर घटना को अंजाम देने लगे।कर्मी ने बताया कि घंटो देर तक साईकिल की टायर पेट्रोल और सूती का बोरा का प्रयोग कर फैक्टी को जल दिया।घटना की अंजाम देने तक कर्मी को हिरासत में रखा गया।घटना में लगभग 10 करोड़ की सम्पति नुकसान होने की अनुमान है।फैक्ट्री में नक्सलियों द्वारा आग लगाने की घटना को लेकर कर्मी विजय सिंह द्वारा अज्ञात दो दर्जन नक्सलियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया।प्राथमिकी में फैक्ट्री के मोटर मशीन सीसीटीवी कमरा कच्चा माल तैयार दाल आदि लगभग 10 करोड़ की सम्पति नष्ट होने की बातें बताया गया है।घटना के सम्बन्ध में थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि घटना को लेकर कर्मी के ब्यान पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया।प्राथमिकी के अधार पर पुलिस अनुशंधान करने में जुटी है।
सारण डीआईजी ने किया की जली हुई फैक्ट्री की जांच
नक्सलियों द्वारा दाल फैक्ट्री को जलाने की बड़ी घटना की अंजाम को गंभीरता से लेते हुए सारण डीआईजी विजय कुमार वार्मा ने एसपी हरेकिशोर राय सोनपुर डीएसपी अतुन दत्त के साथ घटना स्थल मिर्जापुर पहुँच रात्री प्रहरी से घटना के सम्बन्ध में बिस्तृत जानकारी लिया।फैक्ट्री में नक्सलियों द्वारा जलाने में उपयोग किया गया साईकिल की टायर सूती बोड़ा समेत कई बिंदुओं को गंभीरता से जांच किया।
*घटना से पीड़ित पूर्व विधायक मंटू सिंह से मुलाकात के लिए उमड़ी लोगो की भीड़*
रविवार की रात्री में पूर्व विधायक मंटू सिंह के दाल फैक्ट्री नक्सलियों द्वारा लगाई गई आग की घटना की खबर मिलते ही सोमबार की अहले सुबह से मिर्जापुर आवास पर जनप्रतिनिधि तथा शुभचिंतको की भीड़ जुटने लगी।पूर्व विधायक मंटू सिंह से मुलाकात कर लोगो ने अपनी अपनी सम्बेदना ब्यक्त कर हर संभव साथ होने की आश्वासन दिया।घटना को लेकर क्षेत्र में कई प्रकार की चर्चा है।
दो साल पूर्व चालू हुआ था दाल फैक्ट्री
अमनौर जदयू के पूर्व विधायक मंटू सिंह द्वारा गत दो साल पूर्व करोड़ो रूपये की लगत से स्थापित मसूर दाल बनाने वाले सनराईज कंट्रक्शन प्राइबेट लिमिटेड दाल मिल प्लांट का पूर्व विधायक मंटू सिंह पत्नी प्रमुख सबिता देवी ने विधि बिधान के साथ शुभारम किया था।दाल फैक्ट्री से क्षेत्र के किसानो को प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से लाभ पहुँचाने की प्रयास किया गया था।