पश्चिम चम्पारण ब्यूरो प्रमुख दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के सूत्रवाक्य के तहत कोई मतदाता ना छूटे 1 जुलाई 2017 से 21 जुलाई 2017 तक निर्वाचक नामावलीयो अधतिकरण करने का विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत मतदाता सूची में विशेषता 18 से 19 वर्ष आयु समूह के छूट गए पात्र युवा निर्वाचकों के पंजीकरण को उच्चतम सीमा तक ले जाने एवं मृत निर्वाचकों का नाम हटाने की कार्रवाई की जाएगी। माह जुलाई 2017 में निर्धारित मतदाता सूची अधतिकरण विशेष अभियान का सफल क्रियान्वयन करने हेतु जिला के सभी 9 निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी/सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को आज समाहरणालय सभा कक्ष में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी लोकेश कुमार सिंह ने सभी निर्वाचन सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के आलोक में मतदाता सूची में 18 से 19 वर्ष के छूटे हुए पत्र निर्वाचकों को जोड़ने वह मृत निर्वाचकों का नाम हटाने की विधि सम्मत करवाई करने को कहा। उन्होंने आगे कहा कि इसके तहत कोई भी पात्र निर्वाचक प्रारूप 6 भरकर ईआरओ कार्यालय में जमा कर सकता है। इसके तहत ही प्रारूप 6 डाक द्वारा भी भेजा जा सकता है। यदि कोई मतदाता चाहे तो इन एनभीएसपी पोर्टल पर ऑनलाइन भी नाम जुड़वाने हेतु आवेदन कर सकता है। अथवा कामन सर्विस सेंटर पर प्रारूप से ऑनलाइन प्रस्तुत करके अपना नाम मतदाता सूची में जोड़ सकता है। इस प्रशिक्षण में ईआरओ/एईआरओको मतदाता सूची अधतिकरण करने के बारे में विस्तार से बताया गया बताया गया कि दिनांक 1 जुलाई 2017 से दिनांक 31 जुलाई 2017 तक जिला के सभी बीएलओ अपने अपने क्षेत्रांर्गत घर-घर जाकर छूटे हुए पात्र निर्वाचकों का प्रारूप 6 मे नाम भरवा कर प्राप्त करेंगे। इसके साथ ही निर्भर को को मोबाइल ऐप का उपयोग करके एवं कॉल सेंटर पर फोन करके भी प्रारूप से प्रस्तुत करने की जानकारी प्रदान की जाएगी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा माह जुलाई 2017 में निर्वाचन आयोग की “कोई मतदाता ना छूटे” सूत्रवाक्य का पूरा पालन करने का निर्देश दिया गया इस प्रशिक्षण में सभी ईआरओ/एईआरओ सहित उप निर्वाचन पदाधिकारी उपस्थित थे।