
देवराहा बाबा की पुण्यतिथि पर दलित बस्ती में कॉपी कलम का वितरण
कुंदन कुमार, गड़खा (सारण)
परम् पूज्य योगिराज देवराहा बाबा के पुण्यतिथि और मुरारी स्वामी जी जन्मदिन के पावन अवसर पर मंगलवार को गड़खा प्रखण्ड रहमपुर दलित बस्ती में महर्षि श्रीधर बाबा स्वाथ्यय व् जनकल्याण केंद्र सराय बॉक्स के तत्वधान से तीन सौ गरीब और पिछड़े वर्ग के बच्चों को प्रोत्साहन के उद्देश्य से सन्त श्रीधर बाबा के परम् प्रिय शिष्य मुरारी स्वामी जी द्वारा कॉपी और कलम वितरण की गई।
कॉपी और पेन मिलने के बाद छात्र छात्राओं के चेहरे पर मुस्कान थी।
इससे पूर्व सराय बॉक्स स्थित महर्षि श्रीधर बाबा नयन ज्योति अस्पताल में देवराहा बाबा के पुण्यतिथि समारोह पूर्वक मनाया गया। जिसमें गण्यमान्य लोगो तैलीय चित्र पर माल्यर्पण किया।
सभा को संबोधित करते हुए श्री श्री 108 श्रीधर दास जी महाराज ने कहाकि ब्रह्मर्षि देवराहा बाबा के नजर में हिन्दू मुस्लिम समुदाय के लोग समान थे, उन्होंने पूरे भारत में सनातन परंपरा कि प्रचार और प्रसार किया।
मुरारी स्वामी ने कहाकि हमारे गुरु पूज्य श्रीधर बाबा उनके सानिध्य में रह कर उनके पद चिन्हों पर चलते हुए, दर्जनों कॉलेज , महाविधायल और धर्मशाला बना देवराहा बाबा के नाम को अमरत्त्व प्रदान किया।
मौके पर डॉ टीएन पंडित, आप के जिला मिडिया प्रभारी रंजीत सिंह, पत्रकार प्रवीण कुमार, कुन्दन कुमार बजरंग, जदयू नेता पनालाल कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।




Recent Comments