मोतिहारी : SSB ने 1.68 करोड़ की चरस के साथ तस्कर को पकड़ा
☞ देवेन्द्र कुमार कुशवाह ज़िला प्रमुख “दैनिक खोज खबर” मोतिहारी (पू.च.):-बिहार-नेपाल सीमा के रक्सौल की सुरक्षा में लगे एसएसबी एवं पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर भारी मात्रा में चरस जब्त किया है। इसके साथ ही एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय 1.68 करोड़ रुपए बतायी जा रही है।
एसएसबी के मुताबिक चरस की खेप नेपाल से भारतीय सीमा में आ रही थी। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस की मदद से छापेमारी अभियान चलायी गयी। जिसमें एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। 
इसके पास से 8 किलो से ज्यादा चरस बरामद की गयी। तस्कर की गिरफ्तारी कोइरिया टोला नजर चौक से हुई। बाइक से चरस को आदापुर डिलीवरी के लिए ले जाया जा रहा था।