चिरांद मे एक बड़े भुखण्ड पर दलितों ने जमाया कब्जा; फिर प्रशासनिक पहल पर किया खाली
#**************************************#
भु स्वामी ने दस नामजद सहित 100 अज्ञात पर दर्ज करायी प्राथमिकी -:
#*****************************”*******#
#दिग्विजय सिंह बबलू की रिपोर्ट
डोरीगंज-(सारण)
डोरीगंज थाना क्षेत्र के चिरांद दिग्घी स्थित जमीन एक बड़े भूखंड पर आनन फानन मे रातों रातों अपना कब्जा जमा लिया। जमीन पर कब्जा की खबर सुन जब जमीन मालिक जिले के प्रशासन के आला अधिकारियों से लेकर स्थानीय थाने से मदद के लिए गुहार लगायी लेकिन प्रशासन से उन्हें रात में कोई मदद भी नहीं मिल पायी। मिली जानकारी के अनुसार चिरांद दिग्घी स्थित एक बड़े भूखंड जो कि चिरांद निवासी राजकिशोर सिंह वगैरह के कब्जे में है। उस जमीन पर बाँस की कोठी लगा हुआ है। वह जमीन को गैरमजरूआ होने की बात अफवाह मे फैल गयी। जिसके बाद चिरांद दिग्घी के ही दलित समुदाय के दर्जनों परिवारों ने रातों रातों बांस की कोठी से बांस काटकर उक्त जमीन पर अपना कब्जा जमा लिया। जिसकी खबर जमीन के भूस्वामी राजकिशोर सिंह ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस व जिले के आलाधिकारीयो को दी लेकिन कुछ नहीं हो पाया । वहीं सुबह थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार राय दल बल के साथ मौके पर पहुंच दलित बस्ती के लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे समझने को तैयार नहीं थे। जिसके बाद सदर सीओ विजय कुमार सिंह मौके पर पहुंच चिरांद के राजस्व कर्मचारी मनोज कुमार बैठा से जमीन की सही जानकारी मांगी। तो उन्होंने दूरभाष पर ही बताया कि उक्य जमीन की जमाबंदी राजकिशोर सिंह वगैरह के नाम पर है। तथा इस जमीन का अद्यतन राजस्व भी जमा है। यह जमीन मालिक रिटर्न है। तथा यह जमीन कही से गैरमजरूआ नहीं है। जिसके बाद सदर सीओ विजय कुमार सिंह ने जमीन पर कब्जा जमाये लोगों से कहा कि आपलोगों का कब्जा अवैध है और कानूनन अपराध भी है। इसलिए आप लोग इस जमीन को खाली करें । जिसके बाद दो गांवो के बीच का तनाव भी कम हुआ। वहीं अपनी जमीन पर लगे बांस को काट अवैध रूप से कब्जा जमाने को ले भूस्वामी राजकिशोर सिंह ने 10 नामजद व 100 अज्ञात लोगों पर थाने में प्राथमिकी भी दर्ज करायी है। वहीं समाचार प्रेषण तक उक्त बाँस का घेरा तो नही हटाया गया है लेकिन कब्जा करने गए लोगो वहाँ नही है ।




Recent Comments